पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आसमान और पानी के करतब होंगे मुख्य आकर्षण

आसमान और पानी के करतब होंगे मुख्य आकर्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
4से 6 अक्टूबर तक होने वाले चंबल एडवेंचर फेस्टिवल में मनोरंजन के साथ विरासत से साक्षात कराने वाली रोचक गतिविधियां होंगी। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक नंदलाल अलावदा ने बताया कि 4 अक्टूबर को सुबह 9 बजे कोटा एयरपोर्ट पर चंबल एडवेंचर फेस्टिवल का उद्‌घाटन एयरो स्पोर्ट्स के साथ होगा। इसके तहत पैरासेलिंग, हॉट एयर बैलून राइड जैसी गतिविधियां होंगी। वहीं जोर्बिंग बॉल के जरिए मनोरंजन होगा तथा पतंगबाजी भी खास आकर्षण रहेगा। इसी अवसर पर आर्ट गैलरी में फोटो प्रदर्शनी का आरंभ भी होगा, जो आयोजन के पूरे समय चलेगी। रैपलिंग का आयोजन तीनों दिन सुबह 10 से सायं 5 बजे तक लक्खी बुर्ज पर होगा। शाम को आशापाला मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

पांच अक्टूबर को भी एयरो स्पोर्ट्स होंगे तथा 5 6 अक्टूबर शाम को छत्र विलास उद्यान में लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। अंतिम दिन 6 अक्टूबर को सुबह 10 बजे भारतीय सेना एवं आरएसी बैण्ड के सौजन्य से वाटर डेमो का आयोजन किशोरसागर एवं बारादरी में किया जाएगा। इसी दिन वाटर स्कूटर एवं नौकायन के कार्यक्रम भी शाम तक होंगे।

पर्यटनविकास समिति की बैठक आज

जिलास्तरीय पर्यटन विकास समिति की बैठक 23 सितम्बर को कलेक्टर की अध्यक्षता में सुबह 11.30 बजे टैगोर हॉल में होगी। बैठक में विश्व पर्यटन दिवस, चंबल एडवेंचर फेस्टिवल, किशोरसागर में नौकायन एवं लेजर शो, ऐतिहासिक परकोटों के संरक्षण तथा सौन्दर्यीकरण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।