- Hindi News
- सफाई करवा रहे हैं पानी और बिजली के जेईएन एईएन
सफाई करवा रहे हैं पानी और बिजली के जेईएन-एईएन
पानीऔर बिजली की ढेरों समस्याओं का निस्तारण भले ही हो पाया हो, लेकिन सरकार के कोटा आने से पहले इन विभागों के इंजीनियरों को सफाई व्यवस्था में लगा दिया गया है। पानी, बिजली के अलावा यूआईटी और निगम के जेईएन-एईएन भी सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के काम में लगे हैं।
स्वच्छ भारत अभियान में इन इंजीनियरों को लगाया गया है। इनकी टीम वार्डों के नाले, रोड की सफाई एवं कचरा उठाने की व्यवस्था का सुबह से 11 बजे तक निरीक्षण करेगी। टीमों को 20 सितंबर से वार्डों में लगा दिया गया है। टीम को सफाई व्यवस्था की रिपोर्ट हर दिन जिला प्रशासन काे देनी होगी। टीम को हर वार्ड की प्रोफाइल रिपोर्ट तैयार करनी होगी। इसमें वार्ड की सड़क गली का नाम लंबाई, क्या सड़क गली में झाडू लगाई गई है। नालियों की सफाई की गई है या नहीं। रोड साइड से मलबे का ढेर हटा दिया या नहीं, रोड साइड पर झाड़ियों को हटाया या नहीं, बिजली टेलीफोन के अव्यवस्थित तारों को ठीक कर दिया गया। कोई पोल रोड के बीच में तो नहीं है। रोड लाइट बंद तो नहीं है। सड़क की स्थिति क्या है। पेयजल की पाइपलाइन तो लीकेज नहीं है। सफाई में नियमित ठेकेदार के कितने कर्मचारी लगे हुए हैं आदि के बारे में रिपोर्ट दे रहे हैं।
इधर,बिल करेक्शन जैसी समस्याओं का नहीं हो पा रहा समाधान
गांधी-गृहके लोग विज्ञाननगर सेक्टर-2 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय एईएन कार्यालय गए। दफ्तर में जेईएन के नहीं मिलने पर लोगों ने प्रदर्शन किया। गांधी-गृह के लोगों ने बताया किया पानी प्रेशर से नहीं आने से पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में सुबह 10.30 बजे एईएन से मिलने गए तो वह नदारद मिले। एईएन ललित शर्मा ने बताया कि वार्ड 34 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने गया था। इस दौरान गांधी गृह के लोग आए थे। इस बारे में जानकारी मिलते ही दफ्तर आया, तब तक वो चले गए।