पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को एक लाख मीट्रिक टन यूरिया देगी सरकार

किसानों को एक लाख मीट्रिक टन यूरिया देगी सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रसायनएवं उर्वरक राज्यमंत्री निहालचंद मेघवाल ने कहा कि राजस्थान के किसानों की जरूरत को देखते हुए इस बार केन्द्र सरकार किसानों को एक लाख मीट्रिक टन यूरिया ज्यादा उपलब्ध कराएगी। हमारी यह कोशिश रहेगी की किसानों को यूरिया के लिए कतारों में नहीं लगना पड़े। यह बात उन्होंने डीसीएम में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की समस्या को समझती है और उन्हें दूर किया जाएगा।

कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बताया कि अभी प्रदेश में 97 लाख हैक्टेयर कृषि भूमि पर रबी की फसल हो रही है। किसानों को 12 लाख मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध करवाया जा रहा है। अब यह बढ़कर 13 लाख मीट्रिक टन हो जाएगा। बीकानेर में इसी माह जैतून की रिफाइनरी प्रोजेक्ट शुरू होने की संभावना है। दुबई की तर्ज पर प्रदेश के राज्य पशु ऊंट पर रिसर्च एवं ब्रीडिंग सेंटर खोलने की तैयारी है। झालावाड़ जिले की दूध डेयरी का पीपीपी मोड पर जल्द विकास शुरू होगा। दूध की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रदेश जिला स्तर पर 42 प्रकार की जांचे शुरू होगी।

पर्दा लगा देता हूं, फोटो अच्छी आनी चाहिए

डीसीएम गेस्ट हाउस में सोमवार को केंद्रीय मंत्री निहालचंद और प्रदेश के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने अधिकारियों की बैठक ली। वहां मीडियाकर्मी भी मौजूद थे। जिस स्थान पर दोनों मंत्री बैठे थे, वहां पीछे से सूरज की रोशनी रही थी। जैसे ही एक मीडियाकर्मी ने रोशनी के कारण फोटो ठीक नहीं आने की बात कही तो कृषि मंत्री सारी बात समझ गए। उन्होंने कहा भैया, पर्दा तो मैं लगा देता हूं, बस फोटो अच्छी आनी चाहिए। सैनी ने पर्दा लगाया तो केंद्रीय मंत्री ने भी उनका सहयोग किया। फोटो- जितेंद्र जोशी