साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन
कोटा| चंद्रविभु काव्य कला संस्थान की ओर से दिवंगत डॉ. चंद्रकला सक्सेना की स्मृति में चंद्रमहल ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज रघुनंदन हटीला की सरस्वती वंदना के साथ हुआ। गोष्ठी में शायर चांद शेरी, राकेश विजयवर्गीय, रोनक रशीद खान, सलोनी शर्मा, सलीम रोबिन, आनंद हजारी, डॉ. भगवत सिंह मयंक, अजय शर्मा, डॉ. अशोक मेहता और रामप्रसाद प्रजापति सहित अन्य कवियों ने कविता पाठ किया। संचालन संस्था की संयोजक हंसा सक्सेना ने किया।
जिलाशैक्षिक सम्मेलन 26 से : राजस्थानशिक्षक संघ (शेखावत) का जिला शैक्षिक सम्मेलन 26 और 27 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चेचट में होगा। यह जानकारी संघ के जिलामंत्री अशोक लोद वाल ने दी है।