- Hindi News
- शोभायात्रा में दिखेगी हैंगिंग ब्रिज और केदार कश्मीर त्रासदी की झांकी
शोभायात्रा में दिखेगी हैंगिंग ब्रिज और केदार-कश्मीर त्रासदी की झांकी
कोटा| अखिलभारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला कोटा की ओर से अग्रसेन जयंती पर हर बार की तरह इस बार भी भव्य शोभायात्रा निकली जाएगी। यात्रा गीता भवन से प्रारंभ होगी, जो न्यू क्लॉथ मार्केट, मोहन टॉकिज, सब्जीमंडी, अग्रसेन बाजार, रामपुरा, लाडपुरा, नयापुरा, अग्रसेन चौराहा होते हुए महाराज उम्मेद सिंह स्टेडियम पहुंचेगी।
अध्यक्ष त्रिलोकचंद गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि यात्रा में 101 व्यक्तियों का बैंड, 18 घोड़ों पर महाराज अग्रसेन के राजकुमार शामिल रहेंगे। शोभायात्रा में सामाजिक एवं ज्वलंत मुद्दों पर 15 झांकियां शामिल रहेगी। इसमें कोटा में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं की मुख्य वजह हैंगिंग ब्रिज का अधूरा पड़ा निर्माण, केदार-कश्मीर त्रासदी की झांकी, सीजफायर उल्लंघन, कन्या भ्रूण हत्या जैसी झांकियां शामिल रहेगी। इस दौरान महामंत्री सीताराम गोयल, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र मित्तल मौजूद रहे।
प्रतिभाओंका होगा सम्मान
प्रवक्तासंजय गर्ग ने बताया कि महाराज उम्मेद सिंह स्टेडियम में मुख्य सभा होगी। इसमें कोटा जिले की 35 सहयोगी संस्थाओं के अध्यक्षों का सम्मान एवं समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले सदस्यों का अग्र-धन के रूप में सम्मान होगा।