महिला खेलकूद में जेडीबी बना चैम्पियन
कोटा। रानपुरस्थित सर्वोदय टीटी कॉलेज में हुई अंतर महाविद्यालयी महिला खेलकूद प्रतियोगिता की जनरल चैम्पियनशिप पर जेडीबी कॉलेज की छात्राओं ने कब्जा किया। कॉलेज कबड्डी, बॉलीवॉल, बास्केटबॉल, खो-खो मेें विजेता रहा। कबड्डी और बास्केटबाल में उप विजेता राजकीय महाविद्यालय कोटा तथा खो-खो में गंगापुर सिटी आस्था कॉलेज इटावा उप विजेता रहा। आयोजन सचिव ए. मिर्जा ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 12 से अधिक टीमों ने भाग लिया। इसमें चयनित टीमें अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आईजी डॉ. रवि प्रकाश थे। कुलपति प्रो. मधुसूदन शर्मा, विधायक हीरालाल नागर, प्रो. एससी राजोरा, डिप्टी रजिस्ट्रार जॉली भंडारी, सहायक निदेशक विजय सिंह अन्य अतिथि रहे।