पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

15 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। केन्द्रीयविद्यालय नं. 01 के 15 छात्र-छात्राओं का केन्द्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिये आगरा संभाग की विभिन्न टीमों में चयन किया गया। विद्यालय की प्राचार्य दीप्ती नायर ने बताया की कबड्डी टीम छात्रा वर्गं मे पूजा कुमारी, कविता मीणा, तृप्ति मिश्रा, रूपम सिंह, खो-खो में प्रिय कुमारी, शतरंग में लक्ष्मी कुमारी जादौन का चयन हुआ है। इसी प्रकार छात्र वर्ग में फुटबॉल टीम में गौरव यादव, गौतम मिश्रा, अमित कुमार, शंशाक गिरी, घनश्याम कुमार, शतरंज में हिमांशु पाण्डे, बास्केटबॉल में आयुष पाल तथा एथलेटिक्स की भाला फेंक में दलजीत सिंह गोला फेंक में सौरव यादव का चयन हुआ है।