पुलवारिया ने एडीशनल चीफ का काम संभाला
प्रेस क्लब के चुनाव एक को
कोटा| कोटाकर्मचारी सहकारी समिति लिमिटेड 108 आर कोटा की ओर से सम्मान समारोह 28 सितंबर को सुबह 11 बजे किशोरपुरा स्थित छप्पनभोग पर होगा। समिति के कार्यपालक अधिकारी सीताराम शर्मा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक, सांसद ओम बिरला अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथि नवनिर्वाचित विधायक संदीप शर्मा और सांगोद विधायक हीरालाल नागर रहेंगे। समारोह में 51 वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।
रक्तदानशिविर आज
कोटा| कॅरियरप्वाइंट यूनिवर्सिटी में सोमवार को सुबह दस से शाम पांच बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नेत्रदान के लिए संकल्प पत्र भी भरवाए जाएंगे। समन्वयक प्रतीक सिंघल ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से रक्तदान करने और नेत्रदान का संकल्प पत्र भरने का आह्वान किया है।
दूषितपानी बंद करो वरना करेंगे धरना- प्रदर्शन
कोटा| प्रेमनगरअफोर्डेबल हाउसिंग आवासीय योजना में 8 दिन के अंदर दूषित पानी बंद कर टंकी को अकेलगढ़ से नहीं जोड़ा गया तो यूआईटी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। देहात सेवादल कांग्रेस कमेटी ब्लॉक संगठन के सचिव मनोज शर्मा ने बताया कि आवासीय योजना में काफी समय केमिकल प्रदूषित पानी रहा है। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त को लोगों ने यूआईटी सचिव को इसका ज्ञापन दिया था, लेकिन आज तक इसका समाधान नहीं किया जा गया।
शिविरमें 95 मरीजों को मिला परामर्श
कोटा| दिलकी बीमारी का बिना ऑपरेशन इलाज की तकनीक पर दो दिवसीय चिकित्सा एवं परामर्श शिविर रविवार को लायंस क्लब भवन झालावाड़ रोड पर लगाया गया। शिविर के दूसरे दिन भी विशेषज्ञों ने 35 से अधिक रोगियों की जांचकर उन्हें परामर्श दिया। संस्थान के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल चूनेवाला ने बताया कि दो दिन में 95 से अधिक मरीज शिविर में लाभान्वित हुए। शिविर में रियायती दरों पर आधुनिक मशीन से हृदय की जांच की गई।
शिक्षकसंघ राष्ट्रीय का सद्बुद्धि यज्ञ आज
कोटा| राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से राजस्थान सरकार द्वारा किए गए एकीकरण समानीकरण के विरोध के सोमवार को सद्बुद्धि यज्ञ किया जाएगा। यह यज्ञ संभागीय आयुक्त कार्यालय सीएडी पर दोपहर 2 बजे किया जाएगा। जिला मंत्री जोधराज परिहार के अनुसार विरोध के तीसरे चरण में प्रांतीय निर्णय के अनुसार यह कार्यक्रम होगा जिसके बाद संभागायुक्त