पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रबंधन और संगठन दोनों का ही लक्ष्य प्रगति

प्रबंधन और संगठन दोनों का ही लक्ष्य प्रगति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| ऑलराजस्थान एसबीबीजे एम्पलाइज एसोसिएशन की स्थानीय इकाई की साधारण सभा की बैठक रविवार को गोदावरी धाम मंदिर परिसर स्थित सभागार में आयोजित की गई।

इस अवसर पर एसबीबीजे के उप महाप्रबंधक जगपाल सिंह ने कहा कि प्रबंधन और संगठन संस्था की प्रगति के सम्मिलित लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ही कार्य करते हैं। आपसी सौहार्द्र और सकारात्मक सोच से ही किसी समस्या का समाधान हो सकता है। महाप्रबंधक ने इस दौरान एसोसिएशन की कोटा इकाई की वेबसाइट भी लॉन्च की। अधिवेशन की अध्यक्षता अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने की, सचिव मिर्जा नफीस बेग ने प्रतिवेदन पेश किया। संजीव झा, बेग, ऑल राजस्थान एसबीबीजे एम्पलाइज एसोसिएशन के सहायक महासचिव भारतभूषण गौतम और एमके मीणा का अभिनंदन किया गया। अशोक कुमार ढल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य रमेश सिंह, अशोक अग्रवाल, निमेष कुमार नागर, आरके बाहेती, संजय शाक्यवाल, हरलाल मीणा, बाबूलाल मेहर और एमके जैन का भी अभिनंदन किया गया। उप महासचिव झा ने सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और दसवें द्विपक्षीय समझौते की प्रगति के बारे में बताया।