पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नयापुरा बस स्टैंड की रोड निगम नहीं कर रहा ठीक

नयापुरा बस स्टैंड की रोड निगम नहीं कर रहा ठीक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| नयापुरापुलिया से बस स्टैंड तक की उखड़ी रोड को खराब होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। रोडवेज प्रशासन ने निगम को कई पत्र भेजे के बाद भी रोड ठीक नहीं हुई। अब रोडवेज मुख्यालय को पत्र भेजकर रोड ठीक करवाने के लिए बजट मांगा है।

नयापुरा पुलिया से बस स्टैंड तक एप्रोच रोड एक साल से उखड़ी है। बस स्टैंड के चारों और नालों की मरम्मत नहीं कराने से क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। बारिश में नालों का पानी बस स्टैंड परिसर में भर जाने से परिसर की भी सड़क उखड़ गई है। रोडवेज की बसें पुलिया से घूमकर एप्रोच रोड पर आते ही यात्री हिचकोले खाने शुरू कर देते हैं। यात्रियों के बस स्टैंड पर उतरते ही नालों की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। निगम इन नालों की मरम्मत नहीं करा रहा है।

रोडवेज के चीफ मैनेजर आरके शर्मा ने बताया कि एप्रोच रोड एवं नालों की मरम्मत कराने के संबंध में निगम एवं यूआईटी को कई बार पत्र भेजे गए। यातायात प्रबंधन समिति की बैठक में भी निगम ने एप्रोच रोड नालों की मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। अब रोडवेज मुख्यालय को बस स्टैंड परिसर के अंदर की सड़क मरम्मत करवाने के लिए पत्र भेजा गया है।