- Hindi News
- बार बार हैंग हुए कंप्यूटर पिता को बना दिया पति
बार-बार हैंग हुए कंप्यूटर पिता को बना दिया पति
वार्ड18 तलवंडी सोमेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिन से चल रहे भामाशाह योजना के शिविर रविवार को कम्प्यूटर सिस्टम हैंग हो गया। इसके बाद घंटों लाइन में लगे लोगों के कार्ड भी उल्टे-सीधे बन गए। जिसमें नाम-पते, बैंक के नाम और खाता संख्या गलत भर दिए गए। इसके बाद काम भी समय से पहले बंद कर दिया गया। जिससे नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया।
स्थानीय निवासी संजीव विजय ने बताया कि शिविर में पिछले तीन दिन से कम्प्यूटर सिस्टम बार-बार हैंग हो रहे हैं। लोगों को तीन से चार घंटे कतार में लगाना पड़ रहा था। बावजूद इसके कार्ड सही नहीं बनाए जा रहे हैं। यही नहीं, रविवार को कर्मचारियों ने शाम 5.30 बजे ही कम्प्यूटर सिस्टम बंद कर दिया। जबकि शिविर का समय शाम 6 बजे तक का है। इस पर कम्प्यूटर सिस्टम चलाने वाले ऑपरेटरों से लोगों की जमकर कहा-सुनी हुई।
ये दस्तावेज लगाने होंगे
तलवंडी मंे योग भवन पर आयोजित भामाशाह योजना शिविर में लगी भीड़, कम्प्यूटर हैंग होने के चलते घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा।