पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राठौर समाज के सम्मेलन में 448 युवक युवतियों ने दिया परिचय

राठौर समाज के सम्मेलन में 448 युवक-युवतियों ने दिया परिचय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| राठौर(तेली) युवा शक्ति जागृति मंच कोटा संभाग की ओर से रविवार को दादाबाड़ी स्थित हाड़ौती राठौर तेली समाज छात्रावास भवन में अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन हुआ। इसमें छत्तीसगढ, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली समेत संपूर्ण भारत से युवक-युवती पहुंचे। यहां आए सभी युवक और युवतियों ने परिचय दिया। सम्मेलन के लिए कुल 1086 युवक-युवतियों ने पंजीयन करवाया था। सम्मेलन में 324 युवकों ने जहां अपना नाम, व्यवसाय, परिवार की स्थिति, गौत्र के बारे में जानकारी दी वहीं, 124 युवतियों ने शर्माते-सकुचाते हुए अपने बारे में परिचय दिया। कार्यक्रम के अतिथि सांसद ओम बिरला ने कहा कि ब्रोकर के जरिए रिश्ते करवाना खतरे से खाली नहीं है। युवक-युवती परिचय सम्मेलन इस कमी को दूर करने में सफल हो रहे हैं। विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि परिवारों में रिश्ते तय करके उनका संबंध करना मुश्किल होता जा रहा है, इस दिशा में समाज की यह पहल सराहनीय है।

101यूनिट हुआ रक्तदान: संयोजकसुरेन्द्र राठौर ने बताया कि सम्मेलन में रक्तदान शिविर भी लगाया गया। जिसमें 101 यूनिट रक्तदान किया गया। इस दौरान युवक-युवतियों के बायोडाटा वाली परिचय स्मारिका का विमोचन भी किया गया। जसवंत नागर ने बांसुरी वादन और कवि भूपेन्द्र राठौर ने मंच संचालन किया।

अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन में परिचय देतीं युवतियां।