पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दैनिक भास्कर कोटा हार्ट के शिविर में 138 मरीज हुए लाभान्वित

दैनिक भास्कर कोटा हार्ट के शिविर में 138 मरीज हुए लाभान्वित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। दैनिकभास्कर और कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट जनरल अस्पताल द्वारा रविवार को कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट निशुल्क जांच और परामर्श शिविर लगाया गया।

शिविर में हर्निया, पथरी, फिस्टुला, गुर्दा मूत्र रोग से पीड़ित कोटा, बूंदी, रामगंजमंडी, ब्यावरा, गुना, माधोपुर, रावतभाटा सहित अनेक स्थानों के 138 रोगी लाभान्वित हुए। शिविर में 32 रोगियों ने रियायती दरों पर की गई जांच का लाभ उठाया। सामाजिक सरोकार के तहत भास्कर के साझा आयोजन में लगाए गए इस शिविर का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय सहित सभी लोगों को चिकित्सा सेवा प्रदान करना था। शिविर में 106 से अधिक पथरी, फिस्टुला हर्निया, मूत्र रोगियों को वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. रंजीत चौधरी लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. सीपी सिंह ने परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि शिविर में गॉल ब्लेडर की पथरी, पित्त नली, मोटापा कम करने की बेरियाट्रिक स्लीव गे स्ट्रीक सर्जरी, गुर्दा पथरी, युरेटर मूत्र नली प्रोस्टेट के रोगियों को भी परामर्श दिया गया।

डॉ. सीपी सिंह डॉ. चौधरी ने बताया कि आजकल हमारा खानपान बिगड़ता जा रहा है। पेट में होने वाली अनेक बीमारियां खानपान में गड़बड़़ी की वजह से होते हैं। रोगियों को ऑडियो विजुअल माध्यम से स्वास्थ्य रहने के लिए सचेत किया गया।

दैनिक भास्कर कोटा हार्ट के कैंप में डॉ. रंजीत रोगियों को निशुल्क परामर्श देते।