- Hindi News
- कॅरिअर प्वाइंट यूनिवर्सिटी में फ्रेशर पार्टी
कॅरिअर प्वाइंट यूनिवर्सिटी में फ्रेशर पार्टी
कोटा। कॅरिअरप्वाइंट यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी ‘इनसाइट’ का आयोजन किया गया। द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा इस पार्टी में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर अजय श्रृंगी ने हास्य अभिनय के द्वारा सभी को गुदगुदाया। पालीटेक्निक के विद्यार्थी हेमन्त राव ने ‘फ्लूट प्ले’ से सभी का मन मोहा। विद्यार्थियों ने बीट डांस, गिटार प्ले, सोलो सिंगिंग द्वारा सभी को आकर्षित किया। जॅान पॉल को मिस्टर फ्रेशर और मुन घोष को मिस फ्रेशर से नवाजा गया। वाइस चांसलर मिथलेश दीक्षित ने इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
शिक्षा नगरी