- Hindi News
- थर्मल कर्मचारी आज काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध
थर्मल कर्मचारी आज काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध
कोटा। उत्पादननिगम द्वारा अवार्ड राशि दिए जाने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में थर्मल के कर्मचारी अभियंता सोमवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। थर्मल कर्मचारी संघ इंटक के अध्यक्ष शिवपाल चौधरी ने बताया कि थर्मल के सभी अभियंता कर्मचारी इंटक कार्यालय पर एकत्रित होंगे। यहां पर सभी काली पट्टी बांधकर प्रशासन की हठधर्मिता के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी प्रशासन ने कोई निर्णय नहीं लिया तो 26 सितंबर को थर्मल गेट पर एक दिवसीय सामूहिक धरना दिया जाएगा।
न्यूज़ इनबॉक्स