पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक डकैती का केस डीजे के पास भेजा

बैंक डकैती का केस डीजे के पास भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| कोर्टने सीएडी सर्किल के पास बैंक ऑफ पटियाला में 19 महीने पहले हुई डकैती के मामले को सुनवाई के लिए डीजे के पास भेज दिया। मामले में सुनवाई 22 दिसंबर को होगी। शकुंतला अपार्टमेंट छावनी निवासी हंसराज वाधवा ने 4 अप्रैल 2013 को बैंक में डकैती डालने का मामला दादाबाड़ी थाने में दर्ज कराया था। प्रकरण के अनुसार 4 अप्रैल 2013 की सुबह हथियारों से लैस पांच-छह युवक पटियाला बैंक के गार्ड को गोली मारकर 6 लाख 5 हजार 510 रुपए लेकर फरार हो गए। इस मामले में मुख्य आरोपी चंदन सिंह उर्फ चंदू पहले ही पकड़ में चुका है। पुलिस ने मामले में आरोपी गुरुप्रीत सिंह उर्फ सेखों के विरुद्ध चालान पेश कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने केस को सुनवाई के लिए डीजे में भेज दिया।

भटिंडाजेल से आरोपी कोर्ट में पेश

कोटा| भटिंडाजेल अधीक्षक ने प्रोडक्शन वारंट पर इस वर्ष अगस्त में आरोपी फिरोजपुर निवासी गुरुप्रीत सिंह उर्फ शेखों को कोटा कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे कोटा की जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसी बीच में कोटा से उसकी पंजाब में अन्य मामलों में पेशी होने के कारण उसे भटिंडा जेल भेज दिया गया। कोर्ट ने कोटा जेल अधीक्षक को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए आदेश दिए। जिस पर भटिंडा जेल से आरोपी को कोटा कोर्ट में पेश किया गया था।