पांच और खाद डीलर के लाइसेंस निलंबित
कोटा| प्रशासनने बुधवार को शहर के पांच और खाद डीलरों के यहां जांच की। अनियमितताएं पाए जाने के कारण उनके लाइसेंस 10 दिन के लिए सस्पेंड कर दिए गए। जिला विस्तार अधिकारी प्रहलाद बैरवा ने बताया कि खाद डीलरों यहां निरीक्षण के दौरान सुरेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार नई धान मंडी, रिषभ फर्टिलाइजर्स एंड पेस्टिसाइड्स, रिद्धि-सिद्धि बायोटेक एवं धनोपिया ट्रेडिंग कंपनी भामाशाह मंडी में अनियमित्ताएं मिलीं। इन सभी फर्मों का तत्काल प्रभाव से उर्वरक अनुज्ञापत्र 10-10 दिन के लिए निलंबित किए गए। उन्होंने बताया कि भामाशाह मंडी में उर्वरक विक्रेताओं के यहां निरीक्षण किया गया और उन्हें पासबुक के आधार पर 5-5 कट्टे यूरिया बेचने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी हनु ट्रेडर्स कुन्हाड़ी, मालव कृषि सेवा केन्द्र नयाखेड़ा शिव फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स गिरधरपुरा का लाइसेंस 10-10 दिन के लिए निलंबित किए थे।
छात्रोंको स्वेटर दिए : राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय इंद्रा गांधी नगर में कक्षा 6 से 9वीं तक के छात्र छात्राओं को मै. पुष्पा एग्रो इंडस्ट्रीज प्रालि द्वारा स्वेटर बांटे गए। मुख्य अतिथि रामराय मेघवाल रहे।