- Hindi News
- वृद्ध दंपती को सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार
वृद्ध दंपती को सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार
कोटा| वृद्धदंपती ने तलाकशुदा पुत्रवधू के खिलाफ मकान पर कब्जा कर हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने सुरक्षा मुहैया कराने और मकान को खाली कराने की मांग को लेकर सीएम वसुंधरा राजे को प्रार्थना पत्र भेजा है। उन्होंने कोर्ट में भी परिवाद पेश किए। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
वकील शैलेंद्र माथुर ने बताया कि सीएम वसुंधरा राजे को भेजे गए प्रार्थना पत्र में अनंतपुरा निवासी उमर मोहम्मद और उनकी प|ी मुमताज ने बताया कि उनके एक पुत्र चार पुत्रियां है। उसके पुत्र का तलाक भी शहर काजी के जरिए हो चुका है। इसके बावजूद भी उसकी तलाकशुदा प|ी शहनाज आए दिन परेशान करती है। वह उन्हें उनके मकान में घुसने नहीं देती है। दोनों पति प|ी को अभी किराए के मकान में रहना पड़ रहा है। पीड़ितों के अनुसार वे वृद्ध हैं ऐसे में कहां जाकर रहेंगे। दोनों 24 जुलाई को जब अपने मकान पर गए तब उन्होंने शहनाज से कहा कि मकान में क्यों रह रही है। बेटे से तलाक हो चुका है। इस पर उसने उनसे अभद्रता करते हुए कहा कि यहां कोई मकान नहीं है। ऐसे में उस दिन से दोनों को घर के बाहर ही सोना पड़ा रहा है।
अदालत में चक्कर लगाते बुजुर्ग दपंती।