पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनडब्ल्यूएफ ने चलाया जागरूकता अभियान

एनडब्ल्यूएफ ने चलाया जागरूकता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| नेशनलवुमेंस फ्रंट (एनडब्ल्यूएफ) की ओर से महिलाओं, कमजोर वंचित वर्ग को उनके अधिकारों के प्रति जागृत करने के लिए फ्रंट की कार्यकर्ताओं ने हाडौती संभाग में टोलिया गठित कर जनसंपर्क अभियान चलाया इसी क्रम में कोटा में भी अभियान के दौरान कालेजों, मुख्य मार्गों, मोहल्लों में पम्फलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर एनडब्ल्यूएफ की प्रदेशाध्यक्ष कौसर जहां ने कहा कि आज भी कई लोग अपने अधिकारों से बहुत दूर हैं इन वंचित और कमजोर वर्गों को उनका अधिकार मिले इस के लिए हम सब को मिलकर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूबिना बानो, हीना परवीन, सितारा बेगम, वाजिदा सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।