- Hindi News
- असाधारण कामों को पहचान देगा जियो दिल से अवार्ड 3
असाधारण कामों को पहचान देगा जियो दिल से अवार्ड-3
कोटा| कोटाकी डॉ. ममता तिवारी जो बरसों से महिलाओं की भलाई के लिए काम कर रही थीं। रातों रात स्टार बन गईं। उन्हें पिछले साल जियो दिल से अवार्ड क्या मिला कि कई हाथ उनकी मदद को आगे बढ़ने लगे। डॉ. ममता तिवारी 94.3 माय एफएम के जियो दिल से अवार्ड सीजन-2 की एक विनर थी। डॉ. ममता तिवारी जैसे साधारण लोगों के असाधारण कामों को एक बार फिर दुनिया के सामने लाने के लिए माय एफएम अब जियो दिल से अवार्ड सीजन-3 लेकर आया है। इसके लिए नॉमिनेशन शुरू हो चुके हैं। अब तक सैकड़ों लोग खुद को या जान पहचान वालों को नॉमिनेट कर चुके हैं। अगर आप या आपके जानने वाले एजुकेशन, स्पोर्ट्स, एनवायरोमेंट, हैल्थ, पब्लिक सर्विस, आर्ट एंड कल्चर, वुमन वेलफेयर, चाइल्ड केयर और इकॉनोमिक डेवलपमेंट के लिए काम कर रहे हैं तो तुरंत उन्हें नॉमिनेट कीजिए। क्या पता अगले विनर आप ही हों। नॉमिनेशन फॉर्म आप www.myfmindia.com/jiyodilseawards से डाउनलोड कर सकते हैं या माय एफएम के ऑफिस से भी ले सकते हैं लेकिन भरे हुए फॉर्म 21 दिसंबर तक माय एफएम के ऑफिस कोटड़ी गुमानपुरा रोड में जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए सुनते रहिए 94.3 माय एफएम। जियो दिल से...