पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुजरात संपर्क क्रांति में दो यात्रियों को नशीले बिस्कुट खिलाकर लूटा

गुजरात संपर्क क्रांति में दो यात्रियों को नशीले बिस्कुट खिलाकर लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| गुजरातसंपर्क क्रांति एक्सप्रेस के दो यात्रियों को नशीले बिस्कुट खिलाकर लूट लिया गया। लूट के शिकार यात्री अहमदाबाद की फैक्ट्री में ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं।

जीआरपी ने बताया कि शिवपुरी गणेश बाग मथुरा निवासी आशू (20) पुत्र ब्रह्म मदेव हरदुआ गंज अलीगढ़ निवासी नरेश (20) पुत्र चरण सिंह गुजरात संपर्क क्रांति के सामान्य कोच में सवार हुए थे। जब ट्रेन बड़ौदा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास आकर बैठ गए। दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने आशू नरेश से बातचीत शुरू की। कुछ देर बाद उन्होंने आशू नरेश को बिस्कुट खाने के लिए दिए। दोनों उन्हें खा कर बेहोश हो गए। इस दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने आशू के जेब से 24 हजार तथा नरेश की जेब से 10 हजार रुपए निकाल लिए। आरोपी रास्ते में ही ट्रेन से उतरकर चले गए। ट्रेन जब सोमवार देर रात कोटा में होश आने पर नरेश आशू प्लेटफॉर्म पर उतरे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जवानों को घटना बताई। इसके बाद उन्हें एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालात में सुधार होने पर उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को आप बीती बताई। लुटेरों की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष है। पुलिस का कहना है कि नरेश अहमदाबाद की एक फैक्ट्री में तथा आशू ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर हैं। मामला बड़ौदा के आसपास के क्षेत्र का होने के कारण जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज कर उसे बड़ौदा जीआरपी को भेजा जा रहा है।