पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमडी मिशन अस्पताल में मिलेंगी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा

एमडी मिशन अस्पताल में मिलेंगी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| रावतभाटारोड़ स्थित नयागांव में 170 बेड के एमडी मिशन अस्पताल रिसर्च सेंटर में का शुभारंभ गुरुवार को भारत माता मंदिर हरिद्वार के कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी गोविंद गिरी महाराज करेंगे।

संस्था चेयरमैन राम कुमार दाधीच ने पत्रकारों को बताया कि 46 हजार वर्ग फुट में फैले अस्पताल में एमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू, फिजियोथैरेपी ,प्रसूती और कैंसर जैसे असाध्य रोगों का उपचार मुंबई कोटा के चिकित्सकों, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ द्वारा किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों,बीपीएल के लोगों को 50 प्रतिशत छूट के साथ स्वतंत्रता सेनानी का निशुल्क, शहीद सैनिकों के परिवारों को 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। जरूरतमंदों का निशुल्क उपचार भी किया जाएगा। रोगियों को लाने के लिए निशुल्क बस एंबुलेंस व्यवस्था है।