रिंकू हत्याकांड के आरोपी रिमांड पर
कोटा| रिंकूहत्याकांड में अदालत ने आरोपी शाहरुख और गोलू उर्फ इमरान को 13 दिसंबर तक रिमांड पर भेज दिया। जबकि आरोपी आसिफ उर्फ मोगली और सलमान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। भीमगंजमंडी पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों बदमाशों ने रिंकू का अपहरण कर उसके साथ मारपीट कर दी थी। जिससे उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 दिसंबर तक रिमांड पर लिया था।