पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लिपिक सहित दो आरोपी जांच में दोषी

लिपिक सहित दो आरोपी जांच में दोषी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| प्लाटके लीज मुक्ति प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में 15 हजार की रिश्वत लेने के मामले में आरोपी यशवंत कुशवाह और मोहम्मद इकरार को जांच में कोटा एसीबी ने दोषी माना है। एसीबी ने जांच के बाद उनके विरुद्ध बुधवार को कोर्ट में चालान पेश कर दिया। मामले में सुनवाई 2 मार्च को होगी। कुशवाहा छबड़ा नगरपालिका भूमि शाखा में कनिष्ठ लिपिक और मोहम्मद इकरार अनुबंधित कर्मचारी है। छबड़ा निवासी अनिलकुमार ने एसीबी को 9 मई 2013 को शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर एसीबी ने शिकायत पर सत्यापन कर दोनों को 29 अगस्त 2013 को 15 हजार की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था। बाद में उनकी कोर्ट से जमानत हो गई थी। एसीबी ने मामले में जांच में दोनों को दोषी मानते हुए कोर्ट में उनके विरुद्ध आरोप पत्र पेश किया है।