पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालाजी का 16वां स्थापना दिवस आज

बालाजी का 16वां स्थापना दिवस आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| आरकेपुरमसेक्टर-ए में स्थित बालाजी धाम पर 11 दिसंबर को बालाजी का 16वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा इस संबंध में मन्दिर समिति अध्यक्ष एसके सोनी ने बताया कि गुरुवार को सुबह 9 बजे बालाजी का पंचामृत से विधि-विधान सामूहिक पाठ के साथ रूद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद शाम 7 बजे 108 दीपों से महाआरती की जाएगी। प्रवक्ता पीपी गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर बालाजी का आकर्षक श्रृंगार होगा जिसके दर्शन आरती के साथ होंगे। रात 8बजे भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें राजस्थानी भजनों के गायक कमल मारवाड़ी बालाजी की महिमा का गुणगान करेंगे।