पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकार दिवस पर ली गई शपथ

मानवाधिकार दिवस पर ली गई शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| अंतरराष्ट्रीयमानवाधिकार दिवस पर बुधवार को कोटा जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों कर्मचारियों ने मानवाधिकार की रक्षा की प्रतिज्ञा दिलाई गई। यह प्रतिज्ञा अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) बीएल कोठारी ने दिलाई। इस मौके पर अतिरिक्त कलेक्टर(शहर) सुनीता डागा उपखण्ड अधिकारी राजेश जोशी सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों ने शपथ ली।

प्रशिक्षणकार्यक्रम का हुआ समापन : राजस्थानकौशल आजीविका विकास निगम राजस्थान सरकार के 40 दिवसीय इलेक्ट्रिकल रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। महावीर नगर विस्तार योजना स्थित एलबीएस औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के चेयरमैन माथुर ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान युवाओं को कौशल विकास, चरित्र निर्माण, कम्यूनिकेशन स्किल्स, औद्योगिक भ्रमण स्वरोजगार आदि के बारे में बताया गया।