पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाषण में अव्वल रहा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज का शुभम, दूसरे स्थान पर रही जेडीबी की इशरत

भाषण में अव्वल रहा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज का शुभम, दूसरे स्थान पर रही जेडीबी की इशरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉमर्सकॉलेज में एनएसएस की ओर से बुधवार को संभाग स्तरीय भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें 28 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भाषण का विषय \\\"शाश्वत जीवन मूल्यों का पाठ्यक्रम में समावेश\\\' रहा।

प्रतियोगिता में पहले स्थान गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के शुभम नागर को दूसरा स्थान जेडीबी की इशरत खान और तीसरे स्थान पर जेडीबी की पुलकित खंडेलवाल रहीं। पहले विजेता को 2500, दूसरे को 1500 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 1000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पर कॉलेज शिक्षा के संयुक्त निदेशक डॉ. एसएन गर्ग ने कहा कि हम पैसे कमाने में बहुत आगे बढ़ गए हैं, लेकिन हमसे जीवन मूल्य बहुत पीछे छूटते जा रहे हैं। हमें अच्छा डॉक्टर, इंजीनियर चार्टेंड अकाउंटेंट के साथ-साथ एक बेहतर इंसान भी बनना होगा। समारोह में प्रिंसिपल डॉ. हुक्मचंद जैन ने कहा कि जीवन में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए। डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ.एसएन हुसैन सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे, इधर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के उर्दू विभाग में बुधवार को डॉ. एहतेशाम अख्तर ने आजादी की तहरीक में उर्दू अदब का हिस्सा विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल प्रो.टीसी लोया, शायर अख्तर खान अकेला भी मौजूद रहे।

गवर्नमेंटपीजी कॉलेज में आज पुस्तक विमोचन

गवर्नमेंटपीजी कॉलेज में गुरुवार सुबह 11:30 बजे हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कंचना सक्सेना की पुस्तक मानव मूल्य और प्रेमचंद पुस्तक का विमोचन होगा। यूजीसी की ओर से साहित्यकार डॉ. हेतु भारद्वाज द्वारा वर्तमान समय में साहित्य की उपयोगिता तथा मीडिया और साहित्य विषय पर व्याख्यान होगा।