किसानों ने कहा खाद के सरकारी आंकड़े गलत
कोटा| हाड़ौतीकिसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल ने संभागीय आयुक्त से भेंटकर उन्हें कोटा संभाग के जिला मुख्यालयों सहित क्षेत्र की क्रय-विक्रय सहकारी समितियों (मार्केटिंग सोसायटियों) एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियों पर यूरिया खाद की उपलब्धता को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद पदाधिकारियों ने कृषिमंत्री प्रभुलाल सैनी से मिलकर उन्हें हाड़ौती में खाद उपलब्धता की समस्याओं से अवगत कराया। महामंत्री दशरथ कुमार ने बताया कि हाड़ौती में इस समय तीन लाख मीट्रिक टन खाद की आवश्यकता है। जिसके एवज में केवल 1.05 लाख मीट्रिक टन खाद ही उपलब्ध हुई है। इससे लगता है कि खाद उपलब्धता के मामले में सरकार पूर्णरूप से फैल हो गई है तथा सरकार को किसानों की जरा भी चिंता नहीं है।
इस वार्तालाप के दौरान कई बार कृषि मंत्री को किसान यूनियन ने आंकड़ों के भ्रमजाल में ही उलझाकर कहा कि आपके पास जो भी सरकारी आंकड़े उपलब्ध हैं, वह बिल्कुल विपरीत है। इस समय जब किसानों को खाद की अत्यन्त आवश्यकता है, तब उन्हें खाद उपलब्ध नहीं कराया जाना सरकारी विफलता है। इस पर मंत्री जी भड़क गए और कहा की आप की तरह मैं भी किसान हूं। सरकारी अधिकारियों से ज्यादा अच्छी समझ रखता हूं