दो साल से नहीं मिली पुनर्भरण फीस
राज्यसरकार की ओर से डाइट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) में प्रशिक्षण लेने वाले एसबीसी छात्रों को दो साल से मैट्रिक स्कॉलरशिप की पुनर्भरण फीस नहीं मिल रही है। रावतभाटा रोड में प्रशिक्षण ले चुके छात्र परेशान हो रहे हैं। छात्रों ने बताया कि एसबीसी के लिए भी उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना में उन्हें भी फीस की राशि लौटाई जाती है, लेकिन विभाग यह राशि नहीं लौटा रहा है। उन्होंने बताया कि दो साल के कोर्स के लिए 9 हजार रुपए की सालाना यह राशि जमा होती है। विभाग में प्रति छात्र की 18 हजार रूप की राशि जमा हो चुकी है। अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। बूंदी और झालरापाटन में यह राशि लौटा दी है। कोटा में अभी तक आदेश नहीं मिले हैं। छात्र भंवरलाल सहित अन्य ने बताया कि बीकानेर शिक्षा निदेशालय से यह राशि लौटाने के आदेश दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक हमें नहीं मिली है। डाइट प्रिंसिपल रणवीरसिंह ने बताया कि इस संबंध में निदेशालय से गाइड लाइन मांगी है। साथ ही सरकार को भी पुनर्भरण राशि के लिए कहा है। वहां से आदेश मिलने के बाद तुरंत इन्हें लौटा दी जाएगी।