आज होगी पर्यटन समिति की बैठक
कोटा |पर्यटनविकास समिति की बैठक शाम 4.30 बजे कलेक्टर की अध्यक्षता में होंगी। बैठक में पर्यटन से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा होगी। डिप्टी डायरेक्टर नंदलाल अलावदा ने बताया कि बैठक में किशोर सागर तालाब के आसपास के क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने सहित ट्रॉय ट्रेन के समय के बदलाव सहित अन्य मामलों पर चर्चा होगी।