पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फूल विसर्जित करने गईं महिलाएं नहर में गिरीं, एक की मौत

फूल विसर्जित करने गईं महिलाएं नहर में गिरीं, एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशोरपुरानहर में फूल िवसर्जित करने गईं दो महिलाएं बुधवार सुबह अचानक नहर में गिर गईं। इनमें से एक महिला को गुमानपुरा फायर ब्रिगेड ऑफिस के सामने गोताखोरों ने बचा लिया। वहीं, दूसरी महिला की डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वक्फनगर निवासी दो महिलाएं शमीम और छोटी बाई सुबह नहर में फूल डालने गईं थीं। अचानक छोटी बाई को चक्कर आए और वो शमीम पर गिरी, शमीम का बैलेंस बिगड़ने कारण दोनों गहरे पानी में गिर गईं। छोटी बाई को तैरना नहीं अाता था, जिस कारण वो नहर के तेज बहाव में बह गई। शमीम ने तैरने का फायदा उठाते हुए स्वयं को डूबने नहीं दिया। जब वह तैरती हुई प्रेस क्लब पहुंची तो रिक्शा चालक बदिया उसे बचाने के लिए कूद गया। अचानक वह भी बहने लगा, सेवन वंडर्स के मोड पर निगम गोताखोर गौरीशंकर कश्यप ने उसे कूदकर बचाया।

नहर में कूदी शमीम को सकुशल निकाल लिया गया। वहीं, बचाने के लिए कूदे रिक्शा चालक भी डूबने लगा था, जिसे भी गोताखोर ने बचा लिया।