पूर्व मंत्री रामकिशन वर्मा बीमार, भर्ती
कोटा। पूर्व मंत्री रामकिशन वर्मा को तबीयत बिगड़ने के कारण तलवंडी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शहर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसके गोयल ने बताया कि पूर्व मंत्री वर्मा मंगलवार को पेट में इंफेक्शन की शिकायत लेकर पहुंचे थे। उन्हें फूड पॉयजनिंग हुआ है। इस कारण उनके गुर्दे पर भी असर हुआ है। उन्हें इलाज के लिए कोटा हार्ट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वर्मा की कुशलक्षेम पूछने के लिए बुधवार को पूर्व विधायक पूनम गोयल, बजरंगलाल बोहरा, सुरेश गुर्जर, लालचन्द, राधा सचदेवा सहित अन्य लोग पहंुचे।
अस्पतल में भर्ती वर्मा की कुशलक्षेम पूछतीं पूर्व विधायक गाेयल अन्य नेता।