पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रवेश पत्र के साथ लानी होगी आईडी

प्रवेश पत्र के साथ लानी होगी आईडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा |राजस्थान स्टेट कंप्यूटर एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (आरएस-सीआईटी) में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रवेश-पत्र के साथ आईडी भी साथ लेकर आनी होगी। परीक्षा 14 दिसम्बर को दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी।

ओपन यूनिवर्सिटी के सीई बी. अरूण ने बताया कि आरएस-सीआईटी एग्जाम प्रदेश के 244 परीक्षा केन्द्रों पर होंगे। स्टूडेंट्स परीक्षा प्रवेश पत्र अपने-अपने ज्ञान केन्द्र से प्राप्त कर लें। स्टूडेंट्स को प्रवेश पत्र के साथ-साथ स्वयं की वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से एक आईडी साथ लेकर आना होगा। आईडी के बिना स्टूडेंट्स को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। कोटा में भी परीक्षा केंद्रों पर तैयािरयां पूरी कर ली हैं।