मिनी बैंक खोलने के विरोध में प्रदर्शन
कोटा| रिजर्वबैंक ऑफ इंडिया के निजी कंपनियों को मिनी बैंक खोलने के लाइसेंस देने के विरोध में सोमवार को बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की गोरधनपुरा सर्किल ब्रांच के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का आह्वान एआईबीईए और एआई-बीओए की ओर से किया गया था।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए बैंककर्मी नेताओं ने कहा कि छोटे निजी बैंकों में गरीब जनता की बचत खतरे में पड़ जाएगी। क्योंकि पूर्व में निजी बैंकों का इतिहास सबको मालूम है। उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं का विस्तार करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सरकार की दोहरी नीति की निंदा करते हुए कहा कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का विलय करना चाहती है। दूसरी ओर छोटे बैंक खोलना चाहती है। इस अवसर पर बैंक कर्मी नेता अशोक ढल, पदम पाटोदी, देवनारायण, संजीव झा, पीसी गोयल, डीएस साहू,, हेमराज सिंह गौड़, अनिल एरन , ललित गुप्ता, डीके गुप्ता, भारत भूषण गौतम, मिर्जा नफीस बेग, अधिकारियों के संगठन से मोहम्मद अकरम, हरजीत सिंह गौड़ आदि ने संबोधित किया।
मिनी बैंक खोलने के लिए लाइसेंस देने के विरोध में छावनी बेंक के सामने प्रदर्शन करते बैंककर्मी।