नर्सिंग कॉलेज को मिली 40 सीटें
कोटा| इंडियननर्सिंग काउंसिल ने नर्सिंग कॉलेज कोटा में बीएससी नर्सिंग में 40 सीटें अौर बढ़ाने की अनुमति प्रदान कर दी है। इस कॉलेज में अब एमएससी नर्सिंग भी हो सकेंगी। इसके लिए 20 सीटें मंजूर की गई है। नर्सिंग कॉलेज कोटा में वर्ष 2011 में शुरू किया गया था। बीएससी नर्सिंग की अभी तक 60 सीटें थी। इन सीटों को बढ़ाने के लिए आवेदन किया गया था। साथ ही एमएससी नर्सिंग के लिए 20 सीटें मांगी गई थी। इसको लेकर अगस्त माह में आईएनसी के प्रतिनिधियों ने कॉलेज का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं को देखा था। टीम के सदस्यों ने यह देखा था कि बच्चों के पढ़ने के लिए कैसी व्यवस्था है। लाइब्रेरी कैसी है। टीचिंग स्टाफ पर्याप्त संख्या में है या नहीं। कॉलेज प्राचार्य मीनाक्षी मैसी ने बताया कि आईएनसी ने कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की 60 से बढ़ाकर 100 सीटें करने को मंजूरी दी गई है। साथ ही एमएससी नर्सिंग की 20 सीटें दी गई हैं। एमएससी नर्सिंग दो वर्षीय डिग्री कोर्स है। इस कोर्स के लिए बीएससी योग्यता होगी।