पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रुपए के लालच में जीजा और साले को भी नहीं छोड़ा

रुपए के लालच में जीजा और साले को भी नहीं छोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेमिका का मकान बनाने के लिए रची 22.35 लाख लूट की कहानी

अकाउंटेंटको दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर अगवा कर 22.35 लाख रुपए लूटने की घटना ने सोमवार को पुलिस के होश उड़ा दिए। दोपहर एक बजे सूचना मिलते ही एकबारगी शहर का पूरा पुलिस अमला हरकत में गया। दो डीएसपी सहित तीन थानों की पुलिस वारदात के खुलासे में जुट गई। अकाउंटेंट ने पूछताछ में रुपए निकालने का जो समय बताया वह बैंक के सीसीटीवी फुटेज से मैच नहीं कर रहा था। पुलिस ने सख्ती की तो अकाउंटेंट ज्ञानचंद जैन टूट गया। उसने प्रेमिका का मकान बनवाने के लिए लूट की फर्जी कहानी रची थी। छह घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने वारदात खोलकर सारी रकम बरामद कर ली।

एएसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि महावीर नगर विस्तार योजना निवासी ज्ञानचंद जैन ने पुलिस को 1 बजे सूचना दी कि उसके साथ लूट हुई है। उसने बताया कि वो घर से सुबह 10 बजे पत्थर मंडी के तीन व्यापारियों के पैसे देने के लिए निकला। 10.15 बजे तलवंडी के एसबीबीजे बैंक से 13.35 लाख और आईएल गेट स्थित एसबीबीजे बैंक से 11.56 बजे 9.15 लाख रुपए निकलवाए। उसके बाद कार में दो बदमाश जबरन घुस गए और पिस्टल दिखाकर उसे एसएमएस रोड ट्रक यूनियन के पास ले गए और 22.35 लाख रुपए लूट लिए।

गुमानपुरा थाने में बरामद किए गए 22.35 लाख रुपए। ज्ञानचंद जैन खुद शादीशुदा है वहीं, हिना की भी पहले से दो शादियां कर चुकी हैं। दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं।