पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मिलेगी राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो की जगह अब शहर में चार जीएसएस बनाए जाएंगे

शहरमें बिजली वितरण की व्यवस्था में सुधार के लिए अब दो की जगह चार जीएसएस स्थापित किए जाएंगे, इसमें तीन की स्वीकृति मिल चुकी है, चौथे का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजे जा रहे हैं।

जोनल चीफ इंजीनियर क्षेमराज मीणा के अनुसार शहर में बिजली की लाइनें ओवरलोड हो चुकी हैं। इससे निबटने के लिए लगातार दो जीएसएस की मांग की जा रही है। पूर्व में यहां 132 केवीए के दो जीएसएस स्वीकृत हो चुके थे। इनके लिए जगह का भी चुनाव हो गया था, अब फिर से इसकी समीक्षा की गई है। नयापुरा चंबल गार्डन के पास दो जीएसएस को स्वीकृति मिल गई है, इनके निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। चंबल गार्डन के पास जमीन नहीं मिलने के कारण इसे अब अकेलगढ़ में स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले केशवरायपाटन में भी एक जीएसएस बनेगा, जिससे गोपाल मिल जीएसएस को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि चौथा जीएसएस नयानोहरा में प्रस्तावित है, जिसके प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजे जा रहे हैं।