पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर निरस्त हो गई मेला समिति की बैठक

फिर निरस्त हो गई मेला समिति की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
25सितंबर से मेला शुरू होने वाला है और मात्र 9 दिन शेष बचे हैं, लेकिन अभी भी मेले को लेकर कोई भी गंभीर नहीं है। मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकारों को तय करना तो दूर अभी तक इवेंट कंपनियां तक तय नहीं हो पाई। इसके लिए सोमवार को मेला समिति की बैठक होने वाली थी कि लेकिन एक बार फिर बैठक एनवक्त पर निरस्त कर दी गई। अब दुबारा बैठक की तारीख तय होगी और आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

दशहरे मेले में दौरान होने वाले पंजाबी नाइट, सिंधी कार्यक्रम, बिहारी हंगामा, सिने नाइट, गजल संध्या, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, मुशायरा, कव्वाली, रामलीला रामकथा, सिम्फनी डेजर्ट आदि कार्यक्रम अभी तक तय नहीं हो पाए हैं। सोमवार को मेला समिति की बैठक रखी गई थी। इस बार निर्धारित समय सुबह 11 बजे मेला समित अध्यक्ष आनंद पाटनी सहित 7 सदस्य महापौर डॉ. र|ा जैन गांधी उद्यान स्थित मेला प्रकोष्ठ पहुंच गए। मेला अधिकारी सियाराम मीणा प्रभारी प्रेमशंकर शर्मा भी उपस्थित थे। मीटिंग शुरू होती इससे पहले ही कलेक्ट्रेट से फरमान गया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत तत्काल में बैठक बुलाई गई है। इस पर मेला अधिकारी मेला प्रभारी मेले की मीटिंग निरस्त कर कलेक्टर की मीटिंग में चले गए। कुछ देर बाद वे लौटकर आए तो मेला समिति अध्यक्ष सदस्य वहां से चले गए। महापौर और अधिकारी उनका इंतजार करते रहे, लेकिन वे लौटकर नहीं आए। अब 17 सितंबर को बैठक होगी।

मेला प्रकोष्ठ की बैठक लेतीं महापौर, वहीं बैठक के दौरान ही अधिकारी उठकर चले गए।