- Hindi News
- कड़ी सुरक्षा के बीच आज जेडीबी में होगी मतगणना
कड़ी सुरक्षा के बीच आज जेडीबी में होगी मतगणना
कोटा-दक्षिण उप चुनाव
कोटादक्षिण में विधानसभा उप चुनाव के मतों की गणना 16 सितम्बर को जेडीबी में प्रातः 8 बजे से शुरू होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी जोगा राम के निर्देशन में मतगणना की व्यवस्थाओं को सोमवार को अंतिम रूप दिया गया। मतगणना व्यवस्थाओं के लिए 19 प्रकोष्ठों का गठन कर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं। मतगणना कक्ष में एवं परिसर के प्रमुख द्वारों एवं बाहर भी बैरिकेडिंग तथा सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। परिसर के बाहर मुख्य मार्ग तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर काउंटिंग के लिए ईवीएम काउंटिंग प्लान के अनुसार मतगणना की जाएगी। मतगणना व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 16 सितम्बर को ही प्रातः 5 बजे एनआईसी में मतगणना कर्मियों का रेण्डमाइजेशन प्रक्रिया के द्वारा चयन कर नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।