- Hindi News
- एंटी स्नेक वीनम इंजेक्शन मंगवाया जाएगा: मीणा
एंटी स्नेक वीनम इंजेक्शन मंगवाया जाएगा: मीणा
कोटा| सांपकाटने पर इलाज के लिए लगाया जाने वाला एंटी स्नेक वीनम इंजेक्शन का एमबीएस में भी टोटा हो गया है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने इस इंजेक्शन को दूसरे राज्य से खरीदने का फैसला किया है। डॉ. आरएस.मीणा ने बताया कि इस दौरान सीजन चल रहा है। साथ ही इंजेक्शन खत्म हो चुके हैं। इसको देखते हुए ही दिल्ली में डीलर से इंजेक्शन के बारे में चर्चा की गई है।