पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा विधायक की कार में तोड़फोड़ के आरोप में 8 गिरफ्तार

भाजपा विधायक की कार में तोड़फोड़ के आरोप में 8 गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| भाजपाविधायक सुरेन्द्रपाल टीटी की कार में तोड़फोड़ हंगामा करने के आरोप में विज्ञाननगर पुलिस ने आठ कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया है। इन सभी ने थाने में पहुंचकर सरेंडर किया था। उन्हें उम्मीद थी कि पुलिस उन्हें एडीएम के यहां पेश करेगी और जमानत हो जाएगी। अब उन्हें मंगलवार को पेश किया जाएगा।

पुलिस ने तोड़फोड़ मामले में शनिवार रविवार को चार जनों को गिरफ्तार करके एडीएम कोर्ट में पेश किया था। वहां से पहले उन्हें जेल भेजा, बाद में तस्दीकशुदा जमानत पेश करने पर उन्हें रिहा कर दिया गया। इस पर बाकी सभी आठ कांग्रेस नेताओं ने रविवार देर रात पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उन्हें उम्मीद थी सुबह उन्हें एडीएम के यहां पेश किया जाएगा और जमानत हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोमवार रात साढ़े आठ बजे जब विज्ञाननगर थाने से इस बारे में पूछा तो दाताराम एसआई ने इस बारे में सीआई से बात करने के लिए कहा। सीआई रामनाथ गुर्जर ने मोबाइल ही नहीं उठाया।

कार्यवाहक एसपी मनीष अग्रवाल ने स्वीकार किया कि तोड़फोड़ के आरोप में राजेन्द्र सांखला, आबिद कागजी, जिग्नेश शाह, बाबा रजाक, रहीम, आसिफ मिर्जा, तारिक जावेद को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। अब उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वहीं, उपचुनाव के दौरान बूथ पर भाजपा महिला नेता के साथ छेड़छाड़ और उनके पति के साथ मारपीट करने के मामले में अदालत ने सोमवार को आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ता नरेंद्र खींची और रनीश गोयल को 29 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। साथ ही उनकी जमानत अर्जी भी खारिज कर दी गई।