- Hindi News
- कॉलेज स्टूडेंट से ऑटो चालक ने लूटे 40 हजार रुपए
कॉलेज स्टूडेंट से ऑटो चालक ने लूटे 40 हजार रुपए
कोटा| नर्सिंगकी फीस जमा कराने जा रहे एक कॉलेज स्टूडेंट से सोमवार दोपहर ऑटो चालक ने 40 हजार रुपए लूट लिए। स्टूडेंट के विरोध करने पर चालक ने लूट के बाद उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
सीआई अमर सिंह ने बताया कि झालावाड़ निवासी सुजान सिंह फीस जमा करवाने कोटा आया था। एरोड्रम पर उतरने के बाद उसने विज्ञान नगर जाने के लिए ऑटो किया। ऑटो चालक उसे विज्ञान नगर ले जाने के बजाए गोबरिया बावड़ी चौराहे पर ले गया। गोबरिया बावड़ी चौराहे के पास में ही उसने स्टूडेंट से बैग और जेब में रखे 40 हजार रुपए चुपचाप निकालने को बोला। स्टूडेंट के विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट की और उसे धक्का देकर पैसे छीन लिए।
खुलीनाकाबंदी और सजगता की पोल: घटनाके पहले शहर में 22.50 लाख की लूट का मामला हुआ ही था। लिहाजा, पूरे शहर में पुलिस ने सजगता से नाकाबंदी करवा रखी थी। नाकाबंदी और सजगता के बावजूद शहर में एक ऑटो चालक ने कॉलेज स्टूडेंट से सरेआम 40 हजार की लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना ने पुलिस की सजगता पर सवालिया निशान लगा दिया है।