- Hindi News
- चंबल की डाउन स्ट्रीम में नहाने गए युवक की पांव फिसलने से मौत
चंबल की डाउन स्ट्रीम में नहाने गए युवक की पांव फिसलने से मौत
चंबलकी डाउन स्ट्रीम में नहाने गए एक विकलांग युवक की सोमवार दोपहर अचानक पांव फिसलने से मौत हो गई। युवक के शव को निगम के गोताखोरों ने निकाला। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक चंद्रघंटा निवासी सुल्तान (22) पुत्र छोटे खां दोपहर 12 बजे घर से नहाने का बोलकर निकला था। चंबल की डाउन स्ट्रीम में नहाते समय सुल्तान का पांव फिसल गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। निगम गोताखोर विष्णु शृंगी ने उसका शव निकाला। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया है। इधर, किशोरपुरा निवासी रमेश शराब के नशे में चंबल की डाउन स्ट्रीम में जाकर नदी में कूद गया। लोगों ने उसे कूदते हुए देखा तो बचा लिया। पुलिस के अनुसार रमेश वहां अक्सर मछली पकड़ने आता है। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
चंबल में डूबने से हुई युवक की मौत के बाद परिजनों की रुलाई फूट पड़ी।