पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थर्मल की दूसरी इकाई के पास विस्फोट ठेकेदार घायल

थर्मल की दूसरी इकाई के पास विस्फोट ठेकेदार घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| कोटासुपर पावर थर्मल में सोमवार को दूसरी इकाई के चालू करते ही वहां अचानक विस्फोट हो गया। इस दौरान मची अफरा-तफरी में एक ठेकेदार रेलिंग से टकराकर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भरती कराया गया है।

थर्मल सूत्रों ने बताया कि ठेकेदार प्रदीप माथुर दूसरी इकाई के पास छत का काम कर रहे थे। दूसरी इकाई को रखरखाव के बाद सोमवार को ही चालू किया गया था। इसी दौरान वहां धमाके की आवाज आई। इसे सुनकर वहां काम कर रहे ठेकेदार माथुर बाहर को भागे तो रेलिंग से टकरा गए। जब पता किया तो विस्फोट आग बुझाने के सिलेंडर की नॉब खुलने से हुआ था। घायल माथुर को तलवंडी स्थित निजी अस्पताल में भरती करवाया गया है। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जिसका रात को ही आपरेशन किया गया। चीफ इंजीनियर एएस माथुर ने बताया कि ठेकेदार के अलावा किसी को कोई चोट नहीं आई।