- Hindi News
- जर्मनी और पुर्तगाल की टीम ने किया श्रीराम रेयंस में क्वालिटी का परीक्षण
जर्मनी और पुर्तगाल की टीम ने किया श्रीराम रेयंस में क्वालिटी का परीक्षण
कोटा। अंतरराष्ट्रीयप्रतिष्ठित कॉन्टिनेंटल जर्मनी तथा डाउंटैक्स पुर्तगाल की ओर से सोमवार को श्रीराम रेयंस के क्वालिटी आडिट के लिए छह सदस्य दल कोटा पहुंचा। इस अवसर पर श्रीराम रेयंस के सीईओ डायरेक्टर केएन राव भी उपस्थित थे। कॉन्टिनेंटल जर्मनी डाउंटैक्स पुर्तगाल की टीम को संस्थान के वाइस प्रेसीडेंट वीके जेटली ने गत वर्षों में क्वालिटी उत्पादन के लिए किए गए विभिन्न सुधार की विस्तृत जानकारी दी। कॉन्टिनेंटल जर्मनी तथा डाउंटैक्स पुर्तगाल की टीम ने श्रीराम रेयंस में रेयन टायर्स कार्ड, फैब्रिक्स डिफ्ट फैब्रिक उत्पादन प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके अलावा टीम ने आईएसओ टीक्यूएम नोर्मस के अनुरूप उत्पादन प्रक्रिया का गहनता से कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। वहीं 16 सितम्बर को ऑडिट टीम द्वारा श्रीराम रेयंस कोटा में ऑडिट किया जाएगा।