सिंधी समाज का महालक्ष्मी पर्व आज
कोटा। सिंधीसमाज द्वारा मंगलवार को महालक्ष्मी महापर्व मनाया जाएगा। मुख्य समारोह कृष्णा मार्केट गुमानपुरा में होगा, इसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल रहेंगे। इस अवसर पर 16 दिन पहले बांधे गए महालक्ष्मी के धागों को कलाइयों से खोलकर, मिष्ठानों के साथ पूजकर श्रद्धापुर्वक नदी में विसर्जित कर दिए जाएंगे।