श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ आज से
कोटा। छावनीरामचंद्रपुरा स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर मंगलवार से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन आचार्य कैलाश चंद तेहरिया द्वारा किया जाएगा। आयोजन समिति की संयोजक सज्जन देवी ने बताया कि भागवत कथा का आयोजन 16 सितंबर से 23 सितंबर तक होगा। मंगलवार को सुबह 10 बजे शिवधाम से राधाकृष्ण मंदिर कथा स्थल तक तक कलश यात्रा निकाली जाएगी।