पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा से दूर हो जाता है अज्ञानता रूपी अंधकार

शिक्षा से दूर हो जाता है अज्ञानता रूपी अंधकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। व्यक्तिके जीवन में शिक्षा का सूर्य उदय होने पर ही अज्ञानता रूपी अंधकार दूर होता है। इस सूर्य की रश्मियां अपने उजियारे के द्वारा जीवन में खुशियां भर देती हैं। ज्ञान का प्रकाश केवल स्वयं के जीवन में बल्कि सामर्थ्य के अनुसार दूसरों के जीवन में भी फैलाना चाहिए। यह बातें पंजाबी जनसेवा समिति के अध्यक्ष अर्जुनदेव चड्ढा ने मधु स्मृति संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं।

इस अवसर पर संस्थान के बच्चों को स्कूल बैग, पेन, पेंसिल, कॉपियां और टीशर्ट बांटी गईं। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष किशोरी लाल गुलाटी ने कहा कि व्यक्ति को श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए। इस अवसर पर वीरकुमार वधवा, उपमंत्री सागर पिपलानी, यशोदा निझावन आदि उपस्थित थे।

पंजाबी समाज द्वारा निराश्रित बच्चों को जरूरी शिक्षण सामग्री वस्त्र दिए गए।