पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन यात्री के अपहरण का मुकदमा सात दिन बाद दर्ज

ट्रेन यात्री के अपहरण का मुकदमा सात दिन बाद दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| ट्रेनयात्री के अपहरण और मारपीट का मुकदमा जीआरपी कोटा थाने में सोमवार को दर्ज हुआ है। सरस्वती खेड़ा बूंदी सदर निवासी ओमप्रकाश (30) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 7 सितंबर को वह ट्रेन से कामकाज के उद्देश्य से छबड़ा जा रहा था। जब वह भौंरा रेलवे स्टेशन पर पानी पीने उतरा अौर कोच में वापस सवार हुआ तो कुछ लोगों ने उसके मुंह पर रूमाल डाल दिया अौर कोच से उतारकर अज्ञात स्थान पर ले गए। बाद में उसे मारपीट कर ट्रैक पर छोड़ गए। ओमप्रकाश ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि अपहरणकर्ता कह रहे थे कि वो रामलाल, सलीम, बिच्छू घनश्याम को काम को लेकर परेशान करता है। ठेकेदार बना फिर रहा है। जीआरपी हेड कांस्टेबल उम्मेद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट की जांच की जा रही है। इसमें यह पता किया जा रहा है कि वास्तविक घटना क्या है। किन लोगों ने ओमप्रकाश के साथ वारदात की है।