पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यक्ष पद पर 4 और महासचिव में 3 प्रत्याशी मैदान में

अध्यक्ष पद पर 4 और महासचिव में 3 प्रत्याशी मैदान में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभिभाषकपरिषद के सभागार में वकीलों के वार्षिक चुनाव 15 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन बुधवार को दोपहर 3 बजे बाद विभिन्न पदों पर 19 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई।

चुनाव अधिकारी सलीम खान ने बताया कि इस वर्ष चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी रघुनंदन गौतम, श्याम स्वरूप शर्मा, शैलष कुमार शर्मा और सूरजसिंह यादव तथा महासचिव पद पर तीन प्रत्याशी रमेशचंद्र शर्मा, रितेश कुमार सक्सेना और संजीव विजय सहित अन्य पदों पर कुल 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। दो महिला वकील वंदना नागर और सोनल विजय पुस्तकालय सचिव पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं।